हमारे लोन

पुराने कमर्शियल व्हीकल लोन — ट्रक, पिकअप, टेम्पो और थ्री-व्हीलर

सीकर, नवलगढ़, खाटूश्यामजी, रींगस, पलसाना और जयपुर की ब्रांच से। (Sikar me purana truck, pickup ya auto loan)

₹15 लाख तक
अधिकतम राशि
22% सालाना तक
ब्याज दर
48 महीने तक
अवधि

ऊपर दिए आंकड़े अधिकतम हैं; आपकी राशि, दर और अवधि आपके प्रोफ़ाइल और गाड़ी/सिक्योरिटी के आधार पर तय होती है।

ट्रांसपोर्ट का काम शुरू करना हो या गाड़ी एक से दो करनी हो — Shine Blue Hire Purchase Private Limited पुराने (सेकंड हैंड) ट्रक, पिकअप, टेम्पो, छोटा हाथी, ऑटो-रिक्शा और लोडिंग थ्री-व्हीलर के लिए लोन देती है। लोन गाड़ी की कीमत और आपके काम के हिसाब से तय होता है, और EMI हर महीने नज़दीकी ब्रांच पर या ऑनलाइन जमा की जा सकती है।

पुरानी गाड़ी भी फाइनेंस

ट्रक, पिकअप, टेम्पो, ऑटो और लोडिंग थ्री-व्हीलर — सब इसी एक लोन में।

ब्रांच पर ही पूरी प्रक्रिया

कागज़ जमा करने से लेकर EMI तक, सब आपकी नज़दीकी ब्रांच पर।

फील्ड टीम आपके पास

ज़रूरत हो तो हमारी टीम गाड़ी और कागज़ देखने आपके पास आती है।

हिंदी में पूरी जानकारी

लोन की शर्तें, EMI और शुल्क — सब हिंदी में समझाए जाते हैं।

कौन ले सकता है

  • ट्रक, पिकअप या टेम्पो चलाने वाले ड्राइवर-मालिक और ऑपरेटर
  • ऑटो-रिक्शा और लोडिंग थ्री-व्हीलर चलाने वाले
  • पहली बार अपनी गाड़ी लेने वाले, जिनके पास काम का अनुभव है
  • छोटे ट्रांसपोर्ट व्यापारी जो गाड़ियाँ बढ़ाना चाहते हैं

ज़रूरी कागज़

  1. 1आधार कार्ड और पैन कार्ड (KYC)
  2. 2गाड़ी की RC / डीलर का कोटेशन और वैल्यूएशन
  3. 3पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
  4. 4आय का प्रमाण — काम या बिज़नेस का विवरण
  5. 5पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो
  6. 6ज़रूरत हो तो गारंटर के दस्तावेज़

सवाल-जवाब

क्या ऑटो-रिक्शा या थ्री-व्हीलर के लिए अलग लोन है?+

नहीं। ऑटो, टेम्पो और लोडिंग थ्री-व्हीलर इसी पुराने कमर्शियल व्हीकल लोन में आते हैं; शर्तें वही हैं।

कितनी पुरानी गाड़ी पर लोन मिल सकता है?+

गाड़ी की उम्र, हालत और बाज़ार कीमत देखकर तय किया जाता है। ब्रांच पर गाड़ी का विवरण लेकर आएँ, टीम वहीं बता देगी।

डाउन पेमेंट कितना देना होगा?+

गाड़ी की कीमत और आपके प्रोफ़ाइल पर निर्भर करता है। ब्रांच पर आपकी गाड़ी के हिसाब से सही आंकड़ा बताया जाएगा।

EMI कहाँ जमा करें?+

नज़दीकी ब्रांच पर नकद या चेक से, या Paytm जैसे BBPS ऐप में "Shine Blue Hire Purchase Ltd." चुनकर ऑनलाइन। रसीद ज़रूर लें।

कमर्शियल व्हीकल लोन के लिए अभी बात करें

सोमवार–शनिवार, सुबह 9:30 से शाम 6:30 · जयपुर रोड, इंडस्ट्रियल एरिया, सीकर